फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्यूटी में बरती लापरवाही तो पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिसकर्मियों को धूप में छत पर खड़ा किया

Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने साेमवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में चार पुलिस कर्मचारियों को छत पर धूप में खड़ा रहने का फरमान जारी किया। इसके बाद ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी धूप में छत पर खड़े रहे।
विज्ञापन

दरअसल, फतेहाबाद शहर थाना में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों व जाखल इलाके में डायल 112 पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही का मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया था। जानकारी के अनुसार, उक्त पुलिसकर्मियों की ओर से गश्त के दौरान लापरवाही बरती गई थी। इसके बाद एसपी ने चारों पुलिस कर्मचारियों को अपने कार्यालय में तलब किया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने उनको धूप में छत पर खड़े रहने की सजा दी। इसके बाद यह चारों कर्मचारी फतेहाबाद के लघु सचिवालय की छत पर पहुंचे और काफी देर तक धूप में खड़े रहे। यह पूरा विषय सोमवार को पूरे लघु सचिवालय में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें