फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के वार्डों की गलियों को 44 लाख से मिलेगी पहचान, साइन बोर्ड लगने शुरू

Tue, 22 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर लगाए गए साइन बोर्डसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के वार्डों की गलियों को नगर परिषद प्रशासन पहचान देने जा रहा है। वार्डों की मुख्य गलियों के बाहर साइन बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं। इन बोर्ड के लगने के बाद एरिया की पहचान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इस काम का ठेका निजी एजेंसी को दिया है। एजेंसी ने बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया है। शहर के 27 वार्डों में करीब 44 लाख रुपये की लागत से साइन बोर्ड लग रहे हैं। करीब दो साल पहले नगर परिषद ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया था।
नगर परिषद हाउस की बैठकों के बीच ये फंसा रहा और टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई तो अब एजेंसी ने इन्हें लगाने का काम शुरू किया है। फिलहाल इन बोर्डों पर कुछ नहीं लिखा है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र या गली के हिसाब इन पर पहचान लिखी जाएगी।
विज्ञापन

-

प्रत्येक वार्ड को मिलेंगे 10-10 बोर्ड

नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी को करीब 44 लाख रुपये में यह ठेका दिया है। गलियों में लगाने के लिए करीब 280 बोर्ड तैयार करवाए गए हैं। शहर में 27 वार्ड हैं। 10-10 बोर्ड प्रत्येक वार्ड को दिए गए हैं। जहां गलियां अधिक है उन्हें ज्यादा बोर्ड मिले हैं।

-

10 लाख में लगे थे पार्षदों के बोर्ड

नगर परिषद ने पिछले दिनों नगर परिषद के पार्षदों के नाम के बोर्ड लगवाए थे। करीब 10 लाख रुपये की लागत से ये बोर्ड लगवाए गए थे। हालात ये है कि पूर्व के पार्षदों के बोर्ड सही हालात में हैं फिर भी उनकी जगह नए बोर्ड लगवाए गए थे।

-

शहर के वार्डों में गलियों के नाम के साथ साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इनके लगने के बाद बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होगी। सभी वार्डों में ये बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

- सविता टुटेजा, उप प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।

-

शहर के वार्डों की गलियों में साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीघड़ रोड, नहर कॉलोनी से इसकी शुरुआत की गई है। जल्द ही सभी वार्डों में ये बोर्ड लग जाएंगे। इनके लगने के बाद एरिया की पहचान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें