फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरिद्वार से पकड़ा गया चोरी में शामिल मुख्य आरोपी

Tue, 22 Jul 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।अग्रवाल कॉलोनी भूना में चोरी के मामले में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ नानू को सीआईए पुलिस ने क
विज्ञापन
भूना। सीआईए टोहाना पुलिस ने भूना की अग्रवाल कॉलोनी में स्थित घर में चोरी के मामले में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ नानू को सोमवार को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी टोहाना के वार्ड 2, राजनगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अग्रवाल काॅलोनी निवासी सुनील नारंग ने घर में चोरी होने की शिकायत 5 जुलाई को दर्ज करवाई थी। सुनील के अनुसार, 4 जुलाई की रात वह अपने परिवार के साथ प्रीति मैरिज पैलेस, भूना में शादी समारोह में गया हुआ था। जब शादी से लौटकर घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे पर लगाया ताला टूटा मिला।
जब वे अंदर गए तो मकान की ऊपर की दूसरी मंजिल पर दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जब जांच की पता चला कि घर से 7 लाख रुपये व सवा 6 तोले सोने के आभूषण चोरी मिले। इसी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश उर्फ नानू को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें