फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुंदरनगर की गली 25 वर्षों से अधूरी पड़ी, लोगों की मांग- प्रशासन ध्यान दे

Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुंदर नगर की कच्ची पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। शहर के समीप स्थित वार्ड नंबर 20 के दमकोरा रोड सुंदर नगर क्षेत्र के निवासी बीते 25 वर्षों से अधूरी पड़ी गली के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गली की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में कीचड़ से होकर गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे पक्की सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षित बिजली केबल से अब भी वंचित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं और वोट मांगने के लिए गली-गली घूमते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी पीछे मुड़कर नहीं देखता। मोहल्लावासी बार-बार नगर परिषद, प्रशासन और बिजली विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। सड़क पक्की नहीं होने से वाहन फंसते हैं, और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक कीचड़ में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बताते हैं कि कॉलोनी के अंदर सीवर कनेक्शन अधूरे हैं और कई जगहों पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं स्ट्रीट लाइट न होने से रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने का भी खतरा बना रहता है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से गली को पक्की करवाने, अधूरे सीवर कार्य को पूर्ण करने, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने और बिजली केबल बिछाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर अब भी सुनवाई नहीं हुई, तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने को विवश होंगे।

नगर परिषद ने शहर के दूरस्थ क्षेत्रों की गलियों को भी पक्का कर दिया गया है, लेकिन यहां की गली अब तक अनदेखी की शिकार है। बारिश के समय पूरा मोहल्ला कीचड़ से भर जाता है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ से गुजरना दुश्वार हो जाता है।

-धर्म सिंह

-



समस्या केवल गली के पक्की करने तक सीमित नहीं है। मोहल्ले के कई हिस्सों में अब तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है। कुछ स्थानों पर सीवर का काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे घरों का गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। उनमें मच्छर, मक्खियां पनप रही हैं। जिनसे क्षेत्र में बीमारियों फैलने का अंदेशा बना हुआ है।



-धर्मवीर



वार्ड के अधिकतर इलाके में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी दयनीय है। पूरे मोहल्ले में बहुत कम लाइटें लगी हुई हैं, जिससे रात के समय गलियों में अंधेरा छाया रहता है। जिस कारण लोगों को इन गलियों से असुरक्षा महसूस होती है। अंधेरे के चलते कई बार हादसे होने का भय बना रहता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-मनजीत





कई घरों में बिजली मीटर घरों से बहुत दूर लगे हुए हैं। मजबूरन लोग अपनी निजी तार डालकर कनेक्शन ले रहे हैं। गर्मियों में अक्सर ये पतली तार टूट जाती हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। खाली खंभों पर मोटे और सुरक्षित केबल लगाए जाएं ताकि बार-बार की तार टूटने की समस्या से निजात मिले।

-नवजोत ढिल्लों



गली में सीवर लाइन अधूरा पड़ी है। जिससे दूषित पानी सड़कों पर इकट्ठा होता है, इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। प्रशासन को इस कॉलोनी की तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से उनका जीवन काफी दुश्वारियों भरा बना हुआ है।

-शंकर, स्थानीय निवासी।



कॉलोनी के अधिकतर इलाके में रात को अंधेरा रहता है क्योंकि स्ट्रीट लाइटें पूरी नहीं लगी हैं। बिजली के तार भी काफी कमजोर हैं। कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। लोगों को बुनियादी सुविधाएं चाहिए। उनकी कोई बड़ी मांग नहीं है। प्रशासन को समय रहते उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


-रामभज





कॉलोनी के लोग खुद अपनी जेब से पैसे लगाकर बिजली की तार खींच रहे हैं, क्योंकि निगम की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है। ये तार गर्मियों में बार-बार टूट जाती हैं, जिससे उनको रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ती है। निगम को इस बारे में वे कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-हरदीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें