समैन। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के पैतृक गांव डांगरा में खिलाड़ियों के लिए दो एकड़ में खेल स्टेडियम बना है। खेल परिसर तो ठीक-ठाक बना है, लेकिन यहां पर बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है। खेल परिसर में पीने के पानी और बिजली की सुविधा नहीं है। शौचालय बने हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं है।
गांव में 100 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का अभ्यास करते हैं। इनमें क्रिकेट के खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक है। हालांकि गांव की पंचायत खिलाड़ियों की सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मुंड ने बताया कि पंचायत ने स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कई तरह की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई हैं।
पंचायत ने अपने स्तर पर स्टेडियम में पेवेलियन बनवाया है। इसके अलावा स्टेडियम में रंग-रंगोन कर इसे बेहतर बनाया गया है। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी का कनेक्शन भी जल्द चालू करवाया जाएगा। संवाद
गांव में अलग-अलग खेलों से जुडे 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए स्टेडियम बना है, लेकिन वहां पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके अलावा कोचिंग के लिए कोच की व्यवस्था भी नहीं है। सरकार से अपील है कि यहां पर सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
-रमेश डांगरा, सामाजिक कार्यकर्ता
-
गांव में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बना है, लेकिन इसमें सुविधाओं की भारी कमी है। स्टेडियम में पीने का पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं है। शौचालय बने तो हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं है। उनकी सरकार से मांग है कि खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
-राकेश कुमार, खिलाड़ी
-
गांव में 100 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का अभ्यास करते हैं। सबसे अधिक खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़े हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बना है, लेकिन खिलाडिय़ों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उनकी सरकार से मांग है कि खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
-संदीप कुमार, खेल कोच