फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर विभाग के कार्यालय में निकला स्पेक्टिकल कोबरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। नहर विभाग के कार्यालय में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कर्मचारियों ने स्पेक्टिकल कोबरा को देखा। इसके बाद स्नेक मैन नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी गई। नवजोत सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता से सांप को पकड़कर सुरक्षित डिब्बे में डाल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति का विषैला सांप था, जिसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है, जो मानव के तंत्रिका तंत्र और नसों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। नवजोत सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें