फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लाइन बदहाल, खतरे में मुसाफिरों की जान, लोग परेशान

Thu, 15 May 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले से होकर गुजर रहे दिल्ली-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी सर्विस लाइन की हालत खस्ता है। यह अनदेखी मुसाफिरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके बरसाती नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों ने सड़क की बदहाली पर चिंता जताकर प्रशासन और संबंधित विभाग से इस समस्या को जल्द सुलझाने के लिए इसकी मरम्मत शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह राष्ट्रीय राजमार्ग जिले को सीधा देश की राजधानी से जोड़ता है। इस पर रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। राजमार्ग के किनारे बनी सर्विस लाइन का उपयोग ज्यादा रतिया, भूना से आने वाले वाहन चालक करते हैं, जिनको हिसार, सिरसा, रोहतक, दिल्ली आदि जाना होता है। स्थानीय निवासियों, छोटे वाहनों और कृषि कार्यों से जुड़े वाहनों के लिए सर्विस लाइन का इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, रखरखाव की कमी के कारण यह सर्विस लाइन अब कुछ जगह से टूट चुकी है। विशेष रूप से बरसाती नालों की स्थिति अत्यंत खराब है। कई स्थानों पर नालों की दीवारें गिर गईं हैं। वहां सरिये बाहर निकल आए हैं। इस कारण बरसाती नालों में पानी भरने के बजाय उनमें मलबा भरा है।
विज्ञापन

आगामी बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। नालों के टूटे हिस्से पानी से भर जाते हैं, जिससे गड्ढों का अंदाजा लगाना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें