फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंप संचालक बोला लूट का प्रयास, पुलिस बोली- शराब के नशे में थे आरोपी, बहस हुई

Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहबाद। सिरसा रोड स्थित मनीराम मांझू पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि पंप के करिंदों की सतर्कता के कारण वारदात होने से टल गई। पंप संचालक का आरोप है कि डायल 112 ने युवकों को पकड़ लिया और सुबह उन्हें छोड़ दिया। वहीं शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि युवक शराब के नशे में थे और तेल डलवाने के लिए आए थे। इस दौरान आपस में बहस हुई है। मामले की जांच की गई है।
विज्ञापन

पंप मैनेजर तरसेम लाल ने बताया कि रात को करीब 12 बजे के करीब बाइक सवार चार युवक पंप पर पेट्रोल भरवाने आए और हथियारों के बल पर करिंदों से रुपये छीनने का प्रयास करते हैं। करिंदों के पास कोई बड़ी पेमेंट नहीं थी लेकिन करिंदों ने उन्हें रोके रखा और डायल 112 बुला ली। सूचना के तुरंत बाद डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई और युवकों को अपने साथ ले गई। तरसेम लाल ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया और युवक अब पंप के आसपास ही चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें