फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किराना दुकान से लूटपाट का प्रयास करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से पकड़ा

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव रतनगढ़ में तेजधार हथियारों के साथ किराना की दुकान पर लूटपाट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पंजाब क्षेत्र के बरेटा गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में तीसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से उनके तीसरे साथी सहित अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 फरवरी देर शाम को रतनगढ़ में किराना की दुकान पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने उसी दिन सुबह पंजाब में भी शराब के ठेके पर भी वारदात को अंजाम दिया था।
थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि गांव रतनगढ़ के किराना दुकानदार संदीप कुमार ने 25 फरवरी को पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी कि दो युवक उसकी दुकान में घुस आए और तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट का प्रयास किया। युवकों ने दुकान पर मौजूद लड़के को घायल कर लूटपाट का प्रयास किया। तभी कुछ और लोगों के आने की आहट सुनकर बाहर खड़े अपने अन्य तीसरी साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

वहीं उनकी यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई थी। थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान पाया कि वारदात में विजय उर्फ साहिल उर्फ शिकारी, दीपू उर्फ दीप उर्फ हुड्डा व प्रेम कुमार निवाड़ी बरेटा शामिल हैं। जांच के दौरान दो आरोपियों विजय उर्फ साहिल उर्फ शिकारी व दीपू उर्फ दीप उर्फ हुड्डा को पंजाब के बरेटा के पास से पकड़ा गया है, जबकि उनके तीसरे साथी प्रेम कुमार की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें