फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आढ़तियों को नहीं पहुंचाया खरीद एजेंसियों ने बारदाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद आरंभ हो गई है, लेकिन अभी तक आढ़तियों के पास खरीद एजेंसियों ने बारदाना नहीं पहुंचाया है। वैसे अभी अनाज मंडी में गेहूं की आवक भी नहीं हो रही है और 10 अप्रैल के बाद ही गेहूं आने की उम्मीद जताई जा रही है। मार्केट कमेटी के अनुसार, एक दो दिन में आढ़तियों को बारदाना पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में इस बार चार लाख एकड़ पर गेहूं की बिजाई की गई है। खराब मौसम व ठंड के कारण गेहूं पकने में समय लग रहा है। गेहूं की अगैती फसल पक तो गई है, लेकिन उसमें अभी भी नमी की मात्रा है। ऐसे में किसानों ने अभी गेहूं कटाई का कार्य आरंभ नहीं किया है। वहीं गेहूं की पछेती फसल अभी पक रही है। नियमों के अनुसार, गेहूं खरीद का सीजन आरंभ होने के बाद से ही आढ़तियों तक बारदाना पहुंच जाना चाहिए, लेकिन इस बार आढ़तियों को बारदाना किसी भी खरीद एजेंसी ने मुहैया नहीं करवाया है।
कोट
फिलहाल अनाज मंडी में गेहूं नहीं आ रहा है। हालांकि ऑफिशियल तौर पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। जहां तक बात है आढ़तियों को को बारदाना देने की, इसके लिए खरीद एजेंसियों को कह दिया गया है। एक दो दिन में बारदाना आढ़तियों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें