जाखल। नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया, वहीं दूसरे दिन अवकाश के चलते नामांकन दाखिल नहीं हो सका। प्रत्याशी 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इनमें 16 फरवरी को राजपत्रित अवकाश रहेगा।
बाकी चार कार्यदिवस में रोजाना सुबह 11 से दोपहर 3 बजे नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी 19 फरवरी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। वहीं दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी और 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 12 लाख 50 हजार रुपये तय की गई है।