फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अशोक नगर में पानी निकासी की समस्या का होगा समाधान, कैमरे से की जाएगी जांच

विज्ञापन
फतेहाबाद के अशोक नगर में सीवरेज बंद होने के कारण फैली गंदगी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के अशाेक नगर इलाके के लोग काफी समय से बदबू में को मजबूर हैं। शहर के अशोक नगर इलाके से भूना की ओर जाने वाली सड़क पर काफी समय से सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। इस कारण क्षेत्रवासियों व यहां से गुजरने वालों राहगीरों को दिक्कत होती है। काफी बार इसको लेकर ऑनलाइन व कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन




अब इस समस्या का हल करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने बठिंडा की एजेंसी से संपर्क किया है। अधिकारियों के अनुसार, अशोक नगर इलाके में दो गलियां ऐसी सीवरेज ब्लॉकेज नहीं खुल पा रही है। इनकी वजह से पूरी लाइन ही ओवरफ्लो हो जाती है। ब्लॉकेज के कारणों का पता करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के पास सीवरेज लाइन निरीक्षण कैमरा नहीं है। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बठिंडा की एक एजेंसी से संपर्क कर कैमरे से सीवरेज लाइन निरीक्षण करवाने की बात कही है। विभाग की ओर से किराये पर कैमरा मंगवाया जाएगा। इसके तहत पहले एजेंसी के कर्मी सोमवार को आकर खुद मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कैमरे की मदद से ब्लॉकेज देखी जाएगी। इसके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।

14 साल पुरानी ईंटों की पाइप में बनी दिक्कतअशोक नगर इलाके की दो गलियों में सीवरेज की पाइपलाइन करीब वर्ष 2010 में डाली गई थी। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन पुराने समय में डाली गई थी, जो सिर्फ 20 इंची है जो काफी छोटी है। 15 साल से इस लाइन को बदला नहीं गया है। इतने सालों बाद अब इस लाइन में सीवरेज ब्लॉकेज की दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


समाधान के लिए लोग दे चुके हैं धरना

समस्या से परेशान लोगों ने 26 दिसंबर को पार्षद सहित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना लगाया था। धरने को शहर के काफी पार्षदों ने समर्थन भी दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने 15 दिनों के अंदर समाधान करने का आश्वासन देकर समाप्त करवाया था। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए काफी प्रयास भी किए गए, लेकिन विभाग को ब्लाकेज नहीं मिल रही। इस कारण पूरी सड़क व कुछ गलियों में सीवरेज का पानी खड़ा रहता है।



काफी बार जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी शिकायत दर्ज करवा चुके है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो इलाकावासी जल्द ही इसको लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।



- राजन, निवासी अशोक नगर।

-



अशोक नगर को भूना रोड से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। काफी लोग इस सड़क से आवाजाही करते हैं। लोग अपने वाहनों से भी इस सड़क का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। सड़क पर काफी समय सीवरेज का गंदा पानी खड़ा रहता है।

- मदन, निवासी अशोक नगर।






- समस्या के समाधान के काफी प्रयास कर समस्या का समाधान किया गया है। सीवरेज लाइन का आखिरी हॉल बंद पड़ा है। सोमवार को एजेंसी के कर्मी सीवरेज ब्लाॅकेज के लिए निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कैमरे की मदद से चेक किया जाएगा। साथ ही सुपर सकर व जेटिग मशीनों के जरिये सफाई करवाई गई है।
विज्ञापन


- पंकज, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें