फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 दिन से पोर्टल ठप, नागरिक बार-बार चक्कर काटने के लिए हो रहे मजबूर

Mon, 25 May 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ई-दिशा केंद्र में पोर्टल नहीं चलने के कारण सीटों से गायब कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में पिछले दस दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय में जमाबंदी व नकल निकलवाने वाले पोर्टल में आ रही तकनीकी खामी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जमीन की नकल, जमाबंदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं निकलने से रोजाना सैकड़ों नागरिक परेशान होकर लौट रहे हैं। सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में इंतजार करने के बाद भी काम नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ई-दिशा केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले नागरिक जमीन से जुड़े दस्तावेज व अन्य जरूरी रिकॉर्ड निकलवाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं।
मगर पिछले कई दिनों से कभी सर्वर डाउन तो कभी डेटा लोड नहीं होने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा हैं।
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में फर्द, जमाबंदी व नकल निकलवाने के लिए पहुंचे गांव हिजरावां से किसान बिट्टू, गांव बड़ोपल से सुभाष व विनोद आदि ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से चक्कर काटने को मजबूर है। बुधवार से फर्द निकलवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। बार-बार पोर्टल के बंद होने के कारण काम रुका हुआ है। पोर्टल रुक-रुक काम कर रहा है या बंद हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी



सबसे ज्यादा परेशानी किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। जमीन की नकल नहीं मिलने से रजिस्ट्री, बैंक ऋण, फसल ऋण और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अटक गई हैं। कई लोग सुबह जल्दी गांवों से निकलकर केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन शाम तक इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।





वह तीसरी बार जमीन की नकल निकलवाने पहुंचा है, लेकिन हर बार पोर्टल बंद होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। उसका कहना है कि बार-बार आने में समय और पैसे दोनों खर्च हो रहे हैं।

- सुभाष, निवासी बड़ोपल।

-

जमीन की फर्द निकलवाने के लिए बार-बार चक्कर काट रहा हूं। शुक्रवार को सुबह आए तो बोला गया था कि पोर्टल बंद पड़ा है। जिसके बाद बोले की दोपहर बाद आ जाना, जिसके बाद भी पोर्टल नहीं चला। सोमवार को भी कर्मचारी बोल रहे है कि पोर्टल बंद पड़ा है।

- बिट्टू उनीवाला, निवासी गांव हिजरावां।





पोर्टल के बंद होने के बारे में मुख्यालय से संपर्क किया गया है। विभाग की टीम समस्या का हल कर रही है। दोपहर बाद पोर्टल चल गया था। इस दौरान कुछ लोगाें को फर्द दी गई है।
विज्ञापन


- श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें