फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनदहाड़े टोहाना-मनियाना रोड पर काटे 9 पेड़

Mon, 25 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के टोहाना- मनियाना रोड पर वन विभाग की जमीन पर दिनदहाड़े अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और वन विभाग के नंबर वाइज चिह्नित 18-20 साल पुराने 9 पेड़ों को काट डाला। पर्यावरण मित्र एवं सहारा रेस्क्यू टीम टोहाना के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों की तत्परता से दो तस्कर पकड़े गए जबकि 7-8 आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना मिली कि फॉरेस्ट की जमीन पर अज्ञात लोग पेड़ काट रहे हैं। उन्होंने तुरंत 112 डायल पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ पेड़ कटे पड़े थे और लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जा रही थी। वन दरोगा सुरेंद्र भी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मौके से लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया।
नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि टोहाना क्षेत्र में लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं। लगातार अवैध कटाई से सैकड़ों पेड़-पौधे खत्म हो चुके हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। फॉरेस्ट की जमीन पर नंबर वाइज लगे पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस मामले में ढिल्लों ने चौकी इंचार्ज, चंडीगढ़ रोड टोहाना को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में मांग की गई है कि पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाए। भारतीय वन अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाए कि भविष्य में कोई फॉरेस्ट के पेड़ों को हाथ लगाने की हिम्मत न करे।
वन दरोगा सुरेंद्र ने बताया कि जब्त लकड़ी और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मुख्य सरगना समेत सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि हरियाणा में बिना अनुमति पेड़ काटना वन अधिनियम 1927 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें