फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गरीबों को एक साथ मिलेगा दो माह का गेहूं

Mon, 06 Apr 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब गरीब परिवारों को दो माह का गेहूं एक साथ वितरण करेगा। यह कदम गोदाम खाली कर नई फसल के स्टॉक के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने सभी सरकारी राशन दुकानों पर गेहूं की आपूर्ति शुरू कर दी है। जाखल राशन डिपो पर लाभार्थियों को दो माह का गेहूं वितरण करना शुरू कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले। वहीं, सरसों तेल और चीनी का वितरण केवल एक माह के लिए किया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए अप्रैल-मई का गेहूं एकमुश्त दिया जा रहा है।
अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड पर 35 किलो गेहूं मिलेगा, जबकि बीपीएल लाभार्थियों को एक राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से गेहूं एक साथ प्रदान किया जाएगा। राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग ने उपभोक्ता शिकायत केंद्र का नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद राशन डिपो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दो माह का गेहूं लेने के लिए पीओएस मशीन पर दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी कुशल बूरा ने कहा कि सभी राशन डिपो पर पात्र उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल-मई का गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है जबकि तेल और चीनी का वितरण पहले की तरह ही मासिक आधार पर होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें