फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बॉक्सिंग के जज्बे ने 13 की उम्र में दिलाई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह

Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मुक्केबाज रोहन अपने कोच के साथ। कोच
विज्ञापन
फतेहाबाद। अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो, तो उम्र और दूरी आड़े नहीं आती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है 9वीं कक्षा के विद्यार्थी 13 वर्षीय रोहन ने।
विज्ञापन

रोहन अपने माता-पिता से दूर रहकर बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर चुका है। हरियाणा के सिवानी मंडी निवासी रोहन, वर्तमान में फतेहाबाद के एक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग की कड़ी ट्रेनिंग ले रहा है।
रोहन के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। खेल के प्रति बेटे के समर्पण को देखकर उन्होंने उसे फतेहाबाद भेजने का निर्णय लिया। रोहन पिछले डेढ़ साल से डीएसपी जय भगवान द्वारा संचालित बॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षक प्रदीप कुमार से प्रशिक्षण ले रहा है। रोहन ने बॉक्सिंग सीखने के लिए फतेहाबाद के हिसार रोड पर स्थित स्कूल में दाखिला लिया हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल के छात्रावास में रहकर वो एकेडमी में सुबह शाम प्रशिक्षण लेता है। वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। रोहन का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हुआ है, उसमें वह आगामी दिनों में भाग लेगा।
विज्ञापन

अंडर-14 में जीत चुका पदक

- करीब डेढ़ साल से रोहन फतेहाबाद में रह रहा है। इस दौरान रोहन ने अंडर 14 की डीएवी स्कूल राजकीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुका है। वहीं रोहन का चयन कुछ दिनों पहले अंडर 14 स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हो चुका है। रोहन ने बताया कि उसका सपना है कि वह ओलंपिक खेल में भाग लें और उसमें अच्छा प्रदर्शन कर सके। उसके लिए वह लगातार तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें