फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस के परिचालक ने छात्रा से की छेड़छाड़, अयाल्की में ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
गांव अयाल्की में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के विवाद के चलते रोकी गई बस - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद से टोहाना रूट पर चलने वाली निजी बस में परिचालक ने स्कूल व कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। बस जब वापस फतेहाबाद से टोहाना की तरफ जा रही थी तो गांव अयाल्की में ग्रामीणों ने बस को रुकवाकर परिचालक की धुनाई कर दी। परिचालक दूसरी बस में सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक बस को अयाल्की बस स्टैंड पर खड़े रखा। ग्रामीणों ने मांग की कि जब बस के मालिक नहीं आ जाते तब तक बस को नहीं जाने दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और थाना में ले आए।
आरोप- तीन-चार दिन से परिचालक छात्राओं से कर रहा था छेड़छाड़
ग्रामीणों ने बताया कि गांव अयाल्की से फतेहाबाद कॉलेज और स्कूल जाने के लिए छात्राएं जातीं हैं। टोहाना की तरफ से आने वाली निजी बस का परिचालक मलकीत छात्राओं के साथ पिछले तीन से चार दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। सुबह गांव अयाल्की की एक छात्रा जो कि महिला कॉलेज जा रही थी उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इस संबंध में परिवार को सूचित कर दिया। बस जब फतेहाबाद से वापस टोहाना जा रही थी तो गांव अयाल्की में ग्रामीणों ने रोक लिया और परिचालक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बस को जाने नहीं दिया और मालिक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गांव अयाल्की मामले में लड़की के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
- जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी

गांव अयाल्की में बस परिचालक द्वारा छेड़छाड़ के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीण।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें