फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्य बाजारों से नगर पालिका ने हटाए अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स

Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक मार्गों पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, बोर्ड और फ्लेक्स के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया। वीरवार दोपहर बाद नगर पालिका सचिव शुभम बादल के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख बाजारों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों अवैध बोर्ड और फ्लेक्स हटवाकर जब्त कर लिए। इन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर पालिका कार्यालय परिसर में रखा गया।
विज्ञापन

अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और प्रचार सामग्री लगाने वालों में हड़कंप मच गया। नपा अधिकारियों के अनुसार, मुख्य बाजारों, चौराहों और बिजली के खंभों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्डों के कारण शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ यातायात और आवागमन में भी परेशानी हो रही थी।
नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। सफाई दरोगा मुकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर और बिजली के खंभों पर लगाए गए लोहे व लकड़ी के फ्रेम वाले बोर्ड भी हटाए।
विज्ञापन

नपा अधिकारियों ने दुकानदारों और आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री नहीं लगाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर सामग्री जब्त करने के साथ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें