फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल ज्वैर्ल्स मामला : रिमांड खत्म, आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 09 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के एसबीआई रोड पर स्थित विशाल ज्वैलर्स में हुई सोने व चांदी के जेवर चोरी मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपियों से 400 ग्राम सोना व 4.250 किलोग्राम चांदी बरामद की है। मामले में पुलिस ने विनीत कुमार निवासी शिव नगर हिसार व नवीन निवासी काठमंडी फतेहाबाद को गिरफ्तार करके 2 सितंबर को सात दिन के रिमांड पर लिया था। हालांकि मामले में अभी तक मुख्य आरोपी योगेश नहीं पकड़ा गया है।
सूत्रों की माने तो हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में चोरी का सोना और जेवर खरीदने वाले ज्वैर्ल्स को पुलिस जांच में शामिल कर सकती है। मामले में पिछले वीरवार को ही पुलिस ने शोरूम संचालक साहिल की शिकायत पर आरोपी योगेश वधवा निवासी काठमंडी, हिसार निवासी विनीत कुमार और नवीन वधवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दो नौकरों समेत तीन आरोपियों ने करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी चुराया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि विनीत ने चुराए गए सोने को अपनी बुआ के घर नरेडा कोठपुतली राजस्थान में छिपाए और इसके अलावा आरोपी योगेश की ससुराल जम्मू-कश्मीर में सोना छिपाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें