फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विवादित जमीन पर नगर पालिका ने लिया कब्जा

Fri, 03 Oct 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विवादित जमीन की निशानदेही करते राजस्व विभाग के कानूनगो करनैल सिंह। संवाद
विज्ञापन
भूना। भूना में वर्षों से चल रहे बहुचर्चित बस स्टैंड की विवादित जमीन मामले ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। नगर पालिका ने इस विवादित भूमि पर निशानदेही करवाकर कब्जा ले लिया है और पूरी जमीन की गहरी बंदी कर चारों ओर कंटीले तार लगा दिए हैं।
विज्ञापन

इस जमीन पर मई 2007 में ग्राम पंचायत भूना ने 22 दुकानें बनाने का दावा ठोका था लेकिन परिवहन विभाग ने कोर्ट में इस दावे को चुनौती दी थी। उस वक्त पंचायत को पीछे हटना पड़ा था, और मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है, जब नगर पालिका ने 11 कनाल 19 मरले जमीन पर अधिकार जताते हुए कब्जा ले लिया।
नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बताया कि यह जमीन खसरा नंबर 923 के तहत राजस्व रिकॉर्ड में वर्षों से नगर पालिका के नाम पर दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर 2007 में पंचायत व परिवहन विभाग आमने-सामने थे, और उस समय परिवहन विभाग ने कोर्ट में अपने पक्ष को मजबूती से रखते हुए जमीन बचा ली थी।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार को हुई कार्रवाई में नगर पालिका ने दावा किया कि अब उन्होंने सभी कानूनी प्रक्रिया के तहत पुनः निशानदेही करवा ली है, और जमीन पर अपना अधिकार सुनिश्चित कर लिया है। मौके पर नगर पालिका की टीम के साथ चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा व वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी भी मौजूद रहे। नगर पालिका की कार्रवाई के बाद अब परिवहन विभाग प्रतिक्रियापर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें