फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरकत में आई नगर पालिका, मुख्य मार्गों से उतारे अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स

Tue, 03 Nov 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बुढलाडा रोड से अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स और होर्डिंग्स को हटाते नगर पालिका कर्मचारी
विज्ञापन
रतिया। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और बिजली के खंभों पर बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग और प्रचार बोर्ड हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार शाम अभियान चलाया। अमर उजाला में मंगलवार को इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पालिका सचिव के निर्देश पर टीम ने फतेहाबाद रोड सहित विभिन्न स्थानों से प्रचार सामग्री हटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मोहनलाल जांगड़ा और सफाई दारोगा मुकेश कुमार ने बताया कि शहर में बिना अनुमति प्रचार बोर्ड और होर्डिंग लगाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पालिका कर्मचारियों ने फतेहाबाद रोड पर बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए होर्डिंग और बोर्ड हटाए।
अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है ताकि बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वाले व्यक्तियों और संस्थानों की पहचान की जा सके। संबंधित लोगों को पालिका की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक ने बताया कि अभियान केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में टोहाना रोड सहित शहर के अन्य व्यस्त मार्गों और सार्वजनिक स्थलों से भी अवैध प्रचार सामग्री हटाई जाएगी। नियमों की अनदेखी कर दोबारा ऐसे बोर्ड लगाने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

रतिया में बुढलाडा रोड से अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स और होर्डिंग्स को हटाते नगर पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें