फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से छूटकर मौत के आगोश में गई शकीना

Mon, 14 Apr 2014 10:03 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव मोहम्मदपुर रोही में सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मायादेवी पुत्री महेंद्र सिंह बावरियां की शादी हिसार हुई थी। मायादेवी पिछले दो वर्ष से अपने पति से नाराज होकर अपने पिता महेंद्र सिंह के घर गांव मोहम्मदपुर रोही में रह रही थी।
विज्ञापन


 महेंद्र बावरियां का दो दिन पहले अपने पड़ोसी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। महेंद्र सोमवार को अपनी पुत्री मायादेवी और दोहती शकीना के साथ एक ट्रैक्टर पर सवार होकर झगड़ा करने वाले पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए बड़ोपल पुलिस चौकी में जा रहा था।

 नन्ही सकीना अपनी मां की गोद में थी। गांव के बाहर बने एक स्पीड ब्रेकर पर सकीना मां की गोद से छूटकर सड़क पर जा गिरी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में मारी गई सकीना का शव जब उसकी मां मायादेवी सरकारी अस्पताल से ले जाने लगी तो सरकारी अस्पताल में मौजूद मायादेवी के सुसरालपक्ष के लोगों ने शव को ले जाने पर एतराज जताया।
विज्ञापन


 रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि मायादेवी का पति सुच्चा सिंह हिसार से फतेहाबाद आ रहा है। यहां मौजूद माया के सुसरालपक्ष के लोग बिना पुलिस कार्रवाई के मायादेवी के शव को ले जाने का विरोध कर रहे थे।

 विरोध को देखते हुए पुलिस शाम तक बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं करवा पाई। जांच अधिकारी राधाकृष्ण ने बताया है कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें