फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट विजेता रामलाल को मिला नया मुकाम

Sat, 12 Apr 2014 11:33 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 एवरेस्ट विजेता रामलाल शर्मा अब सफलता का नए मुकाम हासिल करेंगे। रामलाल शर्मा अब ‘मिशन सपने नाम के’ सीरियल में कलाकार के रूप में नजर आएंगे। इस सीरियल की शूटिंग मुंबई में पूरी हो गई है। यह कार्यक्रम एक निजी चैनल पर 28 अप्रैल को प्रसारित होगा।
विज्ञापन


 अमर उजाला में 30 दिसंबर 2013 को प्रकाशित ‘एवरेस्ट विजेता रामलाल लगा रहा है रेहड़ी’ शीर्षक के नाम से प्रकाशित समाचार को पढ़कर मुंबई से आए सीरियल निर्माता उन्हें काम का ऑफर देकर गए हैं।

 इस शूटिंग में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, किक्रेटर हरभजन सिंह, राम कपूर, अभिनेत्री दृष्टि, वरुण धवन सहित कई सुपर स्टारों ने काम किया है। इस रियलिटी शो ‘मिशन सपने नाम के’ पंजाबी पोप सिंगर मिक्का सिंह ने अपनी जादुई आवाज से टाइटल गीत गाया है।
विज्ञापन


 इस शो में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हंसी तो फंसी’ फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुंबई में एक दिन के लिए सब्जी की रेहड़ी लगाई है। रामलाल शर्मा ने 21 जून 2013 एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर भारत का झंडा फहराया था। रामलाल शर्मा की पारिवारिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है।

 इसके बावजूद सामाजिक संस्थाआें और लोगाें के सहयोग से उसने 16 लाख रुपये पर एकत्रित किए, जबकि उन्हें अपने सपने साकार करने के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उसने 9 लाख रुपये कर्ज लिया और नेपाल स्थित एशियन ट्रेकिंग कंपनी ने एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना साकार किया।

 कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने रामलाल शर्मा को 5 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिलवाने की घोषणा की लेकिन इस घोषणा के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें न तो सरकारी नौकरी दी और न ही आर्थिक सहायता। लोगाें का कर्ज उतारने व घर चलाने के लिए रामलाल शर्मा ने टोहाना की गलियाें में सब्जी की रेहड़ी लगानी शुरू कर दी।

‘अमर उजाला’ ने रामलाल शर्मा की कहानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव एससी चौधरी ने चंडीगढ़ में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

इसके बाद ‘मिशन सपने नाम के’ प्रोड्यूसर राज मल्होत्रा टोहाना पहुंचे और रामलाल को सीरियल में काम करने का न्योता दिया। निमंत्रण के बाद रामलाल शर्मा ने मुंबई जाकर सीरियल के लिए शूटिंग की। शूटिंग दो दिन तक चली। सीरियल में देशभर के 10 युवाआें का चयन हुआ है। सीरियल में रामलाल शर्मा सब्जी की रेहड़ी लगाते नजर आएंगे।


एवरेस्ट विजेता रामलाल शर्मा ने अमर उजाला को ‘थैंक्स’ कहते हुए कहा कि उनके प्रयासाें से ही उन्हें ‘मिशन सपने नाम के’ सीरियल में काम करने का मौका मिला है। इसके लिए वे हमेशा अमर उजाला टीम के आभारी रहेंगे।

 रामलाल शर्मा ने बताया कि  मीडिया ही एकमात्र साधन है, जिसके माध्यम से देश की सच्चाई, जनता के सामने दिखाई जा सकती है, इतना ही नहीं, मीडिया चाहे तो न जाने कितने नायाब हीरे, जो देश के कोने-कोने में छिपे पड़े हैं, उन्हें उजागर कर सकता है।

 अमर उजाला की ओर से देश की नजरों में लाने के  लिए वे हमेशा अमर उजाला के आभारी रहेंगे। रामलाल के पिता सतपाल शर्मा का कहना है कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के बावजूद भी रामलाल ने अपने सपने को साकार किया और इस काम में अमर उजाला ने उसका बहुत योगदान दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें