फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला और खंड स्तर पर चुना जाएगा सबसे सुंदर स्कूल

विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग अब खंड और जिला स्तर पर सबसे सुंदर स्कूल चुनेगा और उसके नकद राशि देकर सम्मानित करेगा। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा विभाग और जिला मौलिक शिक्षा विभाग को बजट भी जारी कर दिया है। खंड स्तर पर प्रथम रहने वाले स्कूल को 50 हजार रुपये और जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले स्कूल को एक-एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को 1.63 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। फतेहाबाद जिले को खंड स्तर प्रतियोगिता के लिए 6 लाख रुपये और जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए दो लाख रुपये जारी हुए है। इतनी ही राशि प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के लिए जारी हुई हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा बजट जारी होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए है। बीईओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है लेकिन धरातल पर अभी खंड स्तर पर आदेश जारी नहीं हुए है और न ही कमेटी बनी है। यानी अभी खंड स्तर प्रतियोगिता में समय लग सकता है। खंड स्तर पर चुनकर आने वाले स्कूलों के बीच प्रतियोगिता करवाकर जिला स्तर पर सबसे सुंदर स्कूल चुना जाएगा। शिक्षा विभाग पहले इन स्कूलों को 26 जनवरी पर सम्मानित करता है।
विज्ञापन

जिले में खंड : 6
प्राइमरी स्कूल : 388
मिडिल स्कूल : 87
हाई स्कूल : 56
सीनियर सेकेंडरी : 97
कोट
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता को लेकर बजट जारी हो गया है। खंड स्तर पर प्रतियोगिता करवाने के लिए आदेश दिए गए है। छुट्टियां होने के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद है सोमवार से खंड स्तर पर प्रतियोगिता करवाने की तैयारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-वेद दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें