फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विधायक बोले, न कोई तैयारी न कोई मदद, वो का वो मंजर हर साल

Thu, 04 Sep 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विधायक द्वारा उपायुक्त पर किया गया कटाक्षस्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना में जलभराव के बाद गांव रामसरा में ड्रेन टूटने को विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने प्रशासन की लापरवाही बताया है। विधायक का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं की, जिसकी वजह से भूना में बाढ़ जैसे हालात हुए और रामसरा में अब ड्रेन टूटी है।
विज्ञापन

विधायक बलवान सिंह ने वीरवार सुबह अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर उपायुक्त मनदीप कौर पर शायरी के अंदाज में कटाक्ष किया है। विधायक ने कहा कि न कोई तैयारी न कोई मदद, वो का वो मंजर हर साल, पहले भूना अब रामसरा, अगला कौन, आपकी गलती की किस किस को कीमत चुकानी होगी! उपायुक्त महोदया।
-
शाम को पहुंचे रामसरा
गांव रामसरा में ड्रेन टूटने के बाद हालात का निरीक्षण करने के लिए विधायक बलवान सिंह पहुंचे। यहां पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की। विधायक ने तीन दिन पहले भूना में भी जलभराव को लेकर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें