फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जलभराव से चार गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम, रसोई का खर्च बढ़ा

Thu, 04 Sep 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की ​​शिवालय मार्केट में स​ब्जियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब में आई बाढ़ व जिले के टाेहाना और भूना में फसलों में हुए जलभराव से सब्जियों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। जिससे जिले में सब्जियों की किल्लत हो गई है। इससे बाजार में सब्जियों के दाम चार गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे गृहणियों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

पंजाब व हिमाचल में बाढ़ आने के बाद अब फतेहाबाद की सब्जी मंडी में राजस्थान और अन्य राज्यों से सब्जियों का आयात हो रहा है। इससे जिले में सब्जियां की मांग की मांग पूरी नहीं पा रही हैं। सब्जी मंडी के व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और भी बढ़ सकते हैं। कोल्ड स्टोर संचालक बाढ़ आने के डर से आलू का स्टॉक निकाल रहे हैं। इससे आलू के दामाें में 5 से 10 रुपये प्रति किलो की कमी आई है।

-
सब्जियों के भाव प्रति किलो में
सब्जी-पहले भाव-अब भाव
भिंडी-30-60
टमाटर-30-70
गोभी-50-100
तोरी-30-60
घीया-20-80
आलू- 25-15
खीरा-20-60
अरबी-40-70
करेला-40-100
शिमला मिर्च-50-120
हरी मिर्च-50-100
बैंगन-30-60
पेठा-20-30
ककड़ी-20-40


-
सब्जी मंडी में प्रति दिन 300 क्विंटल की मांग
फतेहाबाद की सब्जी मंडी में प्रति दिन 300 क्विंटल सब्जी की मांग है लेकिन बाढ़ और जलभराव से सब्जी की खेती प्रभावित होने से अब 200 क्विंटल से भी कम सब्जी पहुंच रही है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि भारी बारिश और जलभराव से उनकी सब्जी की खेती बर्बाद हो गईं। इससे बाजार में भी सब्जियों की आपूर्ति बाधित हुई है। अब जलभराव खत्म होने के बाद सब्जियों की बुवाई होगी और उसके बाद ही भाव स्थानीय सब्जियां मंडी में पहुंचेंगी इससे भाव में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
पिछले एक सप्ताह से लगातार सब्जी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। पहले जो गोभी बोली पर 30 से 40 रुपये प्रति किलो मिल रही थी वहीं अब 70 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
धर्मराज, सब्जी विक्रेता।
-
सब्जी के साथ-साथ फलों के भाव में वृद्धि हुई है। सभी फलों के दाम लगभग दोगुना हो गए है। वहीं आवश्यकता के अनुसार सब्जी मंडी में मांग की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
सुभाष, रेहड़ी यूनियन प्रधान, फतेहाबाद।
-
पंजाब में बाढ़ आने के बाद अब राजस्थान के जयपुर से सब्जी की आवक हो रही है। पंजाब व हिमाचल की सब्जियों की तुलना में इन सब्जियों की मांग कम रहती है। इससे कम सब्जी बिक रही है।
-कमलेश, रेहड़ी सब्जी विक्रेता।
-
पिछले कई दिनों से सब्जी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में इन में और बढ़ोतरी हो सकती है। सब्जी मंडी में प्रतिदिन लगभग 300 क्विंटल की मांग है, जबकि आवक 200 क्विंटल के आसपास ही है।
विज्ञापन

सीताराम सैनी, सब्जी मंडी यूनियन प्रधान फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें