फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विधायक ने पाइपलाइन कार्य का किया निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नहरी पानी की पाइपलाइन के चल रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक जरनैल सिंह व पार्षद :संवाद
विज्ञापन
रतिया। शहर में नहरी पानी की आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के निर्माण कार्य का विधायक सरदार जरनैल सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की गुणवत्ता, गति और तकनीकी मानकों की जांच करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रतिया क्षेत्र के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो। जिन सड़कों और गलियों की खोदाई की जा रही है उन्हें काम पूरा होने के तुरंत बाद पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली, कनिष्ठ अभियंता अमनदीप सिंह, नगरपालिका रतिया के उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा, अजमेर सिंह कामरेड, गुरपाल सिंह, जसवीर सिंह चौहान, गौरव शर्मा, राम कुमार सैनी, भोला सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें