संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। गांव हिजरावां खुर्द में सोमवार रात को दुकान में नकाबपोश युवक घुसे और वसूली के लिए कांच की बोतल से दुकानदार का सिर फोड़ दिया। बदमाश ने उसे पर कापे से हमला किया। घायल दुकानदार नवनीत को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर पुलिस ने नवनीत के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
हिजरावां खुर्द निवासी नवनीत ने बताया कि उसकी गांव में हांसपुर रोड पर किराना की दुकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान पर मौजूद था। इस दौरान दो नकाबपोश युवक आए और उन्होंने कांच की बोतल उठाकर कहा कि जितने रुपये है निकाल दो नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद वह काउंटर से बाहर निकलने लगा तो एक युवक ने कापा निकाल लिया। जब वह कापा छीनने लगा तो दूसरे युवक ने कांच की बोतल सिर में मार दी। इसके बाद उसने बचाव के लिए शोर मचाया और दोनों बदमाशों ने उसे दुकान से बाहर धकेल दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर आए गए और दोनों युवक मौके से भाग गए।