फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गेहूं को दूर गोदामों में भेजने पर मंडी की पल्लेदार यूनियन ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धारसूल मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन करते पल्लेदार। संवाद
विज्ञापन
कुलां। धारसूल अनाजमंडी से सरकारी गेहूं को दूर स्थित गोदामों में ले जाने (लिफ्टिंग) पर सोमवार को मंडी की पल्लेदार यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा। कार्य में लगे मजदूरों ने सुबह करीब 10 बजे मंडी के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। मजदूरों का आरोप है कि इससे उनका पल्लेदारी का काम छिन रहा है और वे बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से गेहूं को मंडी से स्थानीय गोदामों में ही भंडारण करने की मांग की। मजदूरों के धरना प्रदर्शन को अखिल भारतीय किसान सभा ने समर्थन दिया। वहीं मंडी में मजदूरों के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही फतेहाबाद से पहुंचें तीनों खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों ने उनसे वार्ता कर स्थानीय गोदामों व मंडी में बने शेड के नीचे ही गेहूं भंडारण करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।


मंडी की पल्लेदार यूनियन के प्रधान जरनैल सिंह सहित प्रेम सिंह, प्यारा सिंह, नरेंद्र, रामनिवास, जगदीश, प्रकाश, सुरजा आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गेहूं खरीद एजेंसियों ने मंडी के समीप ही गोदाम लिए हुए है। धारसूल मंडी के पास ही वेयरहाउस गोदाम में भी जगह खाली पड़ी है। ऐसे में धारसूल मंडी से गेहूं को स्थानीय स्तर पर ही भंडारण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह मंडी में सीजन दौरान कार्य कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है लेकिन इस समस्या से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। दरअसल, दूर गोदामों में गेहूं भेजने से लंबी दूरी के कारण ट्रकों की आवाजाही में समय भी अधिक लगता है जिससे मंडी में गेहूं के ढेर लग गए हैं।

मंडी परिसर में गेट पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वह तब तक अपना धरना इसी प्रकार जारी रखेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है।



फतेहाबाद से पहुंचे अधिकारियों ने किया समाधान

धारसूल मंडी में पल्लेदार यूनियन के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर फतेहाबाद से जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुशल बुरा, वेयरहाउस के जिला प्रबंधक दिलबाग सिंह व हैफेड के जिला प्रबंधक मांगे राम पहुंचे। वहां उन्होंने मार्केट कमेटी में चेयरमैन कार्यालय में मजदूरों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा मंडी के मजदूरों की इस समस्या पर भूना क्षेत्र में गेहूं भेजने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी कर। धारसूल मंडी के निकट ही राइस मिल में बनाए गए गोदाम व मंडी के शेड के नीचे ही गेहूं भंडारण करने का विश्वास दिलाया गया। इस पर प्रदर्शनकारी धरना खत्म करने पर सहमत हो गए। इस अवसर पर धारसूल मार्केट कमेटी के चेयरमैन राममेहर धारसूल व सचिव संदीप कासनियां भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें