फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुखलमपुर निवासी संदीप उर्फ गोगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी रणजीत ने बताया कि पांच मई को रतिया-बुढलाडा रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार राजेंद्र सिंह को काबू किया था, जिसके कब्जे से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी राजेंद्र सिंह ने बताया था कि उसने यह हेरोइन संदीप उर्फ गोगी से खरीदी थी। इसलिए पुलिस ने मुख्य सप्लायर संदीप उर्फ गोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी लेकर उनके पूरे गिरोह को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें