फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल की मुख्य सड़क जर्जर, वाहन चालक हो रहे परेशान

Sun, 17 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के सामने जर्जर सड़क पर गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के नागरिक अस्पताल मुख्य सड़क जर्जर हो गई है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे हादसे होने की आंशका बनी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग से नागरिक अस्पताल तक जाने वाली सड़क पिछले करीब 1 वर्ष से जर्जर होकर टूट चुकी है। इससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ-साथ अस्पताल में एमरजेंसी में पहुंचने वाले एंबुलेंस को जरूरत से अधिक समय लगता है। इसको लेकर मॉडल टाउन मोहल्ला के लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान दे रहा है।
सड़क पर बने गड्ढों से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, कई बाइक सवार अचानक संतुलन खोकर गिर जाते हैं। मॉडल टाउन निवासी प्रदीप वधवा ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश से एक बुजुर्ग मरीज को सड़क पार करते समय पैर में चोट लग गई। इससे उनको अस्पताल में दाखिल करवाया पड़ा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन मोहल्ला के अमरदीप, देवेंद्र, नवीन और दीपक आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नागरिक अस्पताल तक जाने वाली यह सड़क शहर की सबसे जरूरी सड़कों में से एक है।
इसकी तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए। प्रशासन को इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द इसका समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें