फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: यूपी निवासी युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर थाना पुलिस ने 24 जून को राम पार्क के पास चाकू से हमला कर यूपी निवासी युवक रवि की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रतिया की ही पीरूराम कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ सिंपी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल छह नाबालिगों को पहले ही काबू कर ऑब्जर्वेशन होम भेजा हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक रवि के साथी नितिन पटेल की शिकायत पर पीरू राम काॅलोनी निवासी करीब 10-12 युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। नितिन पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 जून की रात 10 बजे उसके सहयोगी रवि कुमार के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की। इसी दौरान उसके पेट में चाकू से कई वार किए गए। इससे रवि की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप उर्फ सिंपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें