फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नई सब्जी मंडी की मुख्य सड़क का लेवल नीचा, बारिश में नहीं होती पानी निकासी

Mon, 28 Apr 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सब्जी मंडी का मुख्य गेट। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी का लेवल सड़क से नीचा होने के चलते आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय पानी सब्जी मंडी में जमा हो जाता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पानी निकासी न होने से यहां पर बारिश के दिनों में जलभराव होगा। इस समस्या के बारे में सब्जी मंडी एसोसिएशन मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग को ज्ञापन भी दे चुकी है। वहीं मार्केट कमेटी सचिव ने निर्माण विभाग को इस बारे में तुरंत कार्रवाई के लिए लिखा है ताकि इस गंभीर समस्या का हल हो सके।
बता दें कि 11 अप्रैल को रात के समय हुई बारिश से सब्जी मंडी में पानी जमा हो गया था। पानी की निकासी न होने से आढ़तियों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोगों को जमा पानी से होकर ही गुजरना पड़ा था। वहीं बारिश के कारण बने कीचड़ में मक्खी मच्छर भी पनप रहे हैं जो कि बीमारी फैलने का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

-

सब्जी मंडी का लेवल मुख्य सड़क से एक करीबन एक से डेढ़ फीट नीचा है। जिसके चलते सड़क का पानी सब्जी मंडी में घुस जाता है। मार्केट कमेटी प्रशासन को इस समस्या का प्राथमिकता पर हल करना चाहिए।
-आशीष पुरुथि, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन

सब्जी मंडी से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। मानसून से पहले मार्केट कमेटी प्रशासन को इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। ताकि लोगों को मानसून सीजन में परेशानी न झेलनी पड़ी।
-लवली सपड़ा, प्रवक्ता

सब्जी मंडी का लेवल हिसार रोड व दूसरी तरफ काफी नीचा हो चुका है। जिसके चलते बारिश के पानी निकासी की कोई व्यवस्था सही से काम नहीं कर रही है। प्रशासन को गंभीरता से इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
-राजेंद्र ठकराल, प्रधान, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
-

सब्जी मंडी में बारिश के पानी की निकासी समस्या को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया है। उम्मीद है कि जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
-सुभाष कुमार, संरक्षक
-

सब्जी मंडी में टोहाना सहित आसपास के क्षेत्र से किसान अपनी सब्जी बेचने और खरीदने के लिए आते हैं। जबकि आढ़तियों का भी यही रोजगार है। बारिश का पानी जमा होने से समस्या गंभीर हो जाएगी जिससे काम भी प्रभावित होगा।
-सुरेश सेठी, पार्षद
-
सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बारिश के पानी की निकासी समस्या के बारे में ज्ञापन दिया है जिसे कंस्ट्रक्शन ब्रांच को भेज दिया गया है। विभाग के कर्मियों ने एस्टीमेट बनाकर कार्य किया जाएगा ताकि किसी को परेशानी न आए।
विज्ञापन

- संदीप गर्ग, सचिव मार्केट कमेटी टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें