फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचों की सहमति न होने से नहीं चुना जा सका कुलां का कार्यवाहक सरपंच

Mon, 28 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलां के कार्यवाहक सरपंच को लेकर पंचों के साथ बैठक करते बीडीपीओ हनीश कुमार। संवाद - फोटो : स्रोत : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
टोहाना। खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में कुलां के कार्यवाहक सरपंच के चुनाव के लिए पंचों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने की। इस दौरान बैठक में कुलां के 14 पंचों में से 13 पंचों ने भाग लिया। जिसमें 6 महिला पंच भी शामिल हुई।
विज्ञापन

बैठक में आई पांच महिला पंचों ने कार्यवाहक सरपंच बनने से इन्कार कर दिया जबकि एक स्वरूप कौर ने कहा कि वह कार्यवाहक सरपंच बनना चाहती है लेकिन किसी भी पंच ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया, जिसके चलते मीटिंग समाप्त कर दी गई। खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि कुलां की सरपंच कुलविंदर कौर का 8 अप्रैल को निधन हो गया था, जिसके चलते तभी से यह पद खाली था। कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए बैठक पंचों की बुलाई गई थी। जिसमें किसी एक महिला पंच पर सहमति न बनने के चलते बैठक समाप्त कर दी गई। इस दौरान एसईपीओ मोहित सिंगला, कुलां सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें