फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की लाडो लक्ष्मी योजना

Thu, 25 Sep 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

रतिया में नागरिक अस्पताल परिसर में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल ने योजना के लाभों और जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
रतिया मे लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया। उपमंडल स्तर पर नागरिक हस्पताल के प्रांगण में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंजीकरण एप लांच किया। रतिया उपमंडल स्तर पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में रतिया एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यातिथि सुनीता दुग्गल व एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, क्रीड आदि विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया।

दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं की सहायता करने और सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। योजना पूरे हरियाणा राज्य में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर यह योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत 2100 रुपए प्रति माह लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए हालिया जीएसटी सुधारों पर उन्होंने विस्तृत चर्चा की। व्यापार और उद्योग जगत के लिए भी यह बदलाव महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सिंह सहारण, कंवल सिंह, अंकित सिंगला, सुनील इंदौरा, मार्केट कमेटी प्रधान धर्मपाल शर्मा,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें