फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में शादी से लौटी महिला और पेठा फैक्टरी में आया मजदूर कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार में ज्वैलर्स की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुई रतिया गेट निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित 62 वर्षीय महिला अपने पति व बेटे के साथ 28 जून को शादी समारोह में शामिल हुई थी। इस शादी समारोह में शामिल हुए काफी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बीघड़ रोड पर पेठा फैक्ट्री के 30 वर्षीय मजदूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मजदूर शनिवार को ही मध्य प्रदेश से लौटा था। तबीयत खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर कोरोन सैंपल लिया गया। शाम को जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले दिनों हिसार में एक ज्वैलर्स के यहां शादी में शामिल होने वाले अधिकांश लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने की जानकारी दी गई थी। फतेहाबाद से भी इस शादी में करीब 12 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई थी। इसका खुलासा एक दंपती द्वारा खुद की जांच कराने के बाद हुआ था। इन दोनों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने इस समारोह में शहर से शामिल होने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की गई थी। इसके बाद ही रतिया गेट निवासी परिवार का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई है जबकि बेटा व पति की रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा इसी शादी समारोह में शामिल हुए शिव नगर निवासी दंपति की रिपोर्ट निगेटिव है। पॉजिटिव पाई गई महिला ने स्वास्थ्य विभाग टीम को बताया था कि वह 28 जून को समारोह में शामिल हुए थे और शगुन देकर वापस लौट आए थे जबकि समारोह अगले दिन था।
ठाकर बस्ती निवासी दो रिश्तेदार आ चुके हैं पॉजिटिव : हिसार में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए काफी संख्या में लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी दो लोग शामिल है। जिन्हें हिसार में क्वारंटीन किया गया है। फतेहाबाद के 10 रिश्तेदारों की पहचान की गई थी जिसमें सात लोगों के सैंपल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें