बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बस स्टैंड चौकी को खोल दिया गया है। पिछले 11 दिनों से चौकी बंद थी और 13 पुलिस कर्मचारी अंदर क्वारंटीन थे। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले सैंपल लिया था, शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले भी सैंपल लिया गया था, इस दौरान भी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
मामले के मुताबिक बस स्टैंड चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की एक जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए बस स्टैंड चौकी को बंद कर दिया था। संपर्क में आए करीब 54 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने चौकी को बंद रखा था और यहां तैनात पुलिस कर्मियों के दोबारा सैंपल लिए गए। रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। बस स्टैंड चौकी प्रभारी महेंद्र का कहना है कि सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खोल दिया गया है।