फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मायके की मौजूदगी के बिना ससुराल पक्ष ने चुनी अस्थियां

Fri, 15 May 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया सीसीटीवी फुटेज जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी ,स्त्रोत
विज्ञापन
रतिया। ढाणी बबनपुर में महिला तरनजीत कौर की मौत मामले में वीरवार को उसके अंतिम संस्कार के बाद ससुराल पक्ष ने फूल चुनने (अस्थियों) को बिना प्रशासन की जानकारी के ले जाने पर मायका पक्ष ने एतराज जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और श्मशान भूमि में उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन


वही बाद में मायका पक्ष ने शहर पुलिस को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि महिला के अंतिम संस्कार पर भी वीरवार को विवाद हुआ था। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए रामबाग में दोनों पक्षों के कुछ लोगों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार करवाया था।

प्रशासन ने गांव बरे जिला मानसा निवासी मायका पक्ष व गांव ढाणी बबनपुर के ससुराल पक्ष के लोगों को शुक्रवार सुबह 10 बजे फूल चुनने के लिए बुलाया था। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे जब फूल चुनने पहुंचे तो महिला के ससुराल के लोगो ने बिना उनकी सहमति के समय पूर्व ही अस्थियां चुन ली और किसी को सूचना भी नहीं दी। इस कारण उनका धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में मृतका के भाई अवतार ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें