संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पोल पर नीचे लगे बिजली के मीटर से बारिश के दिनों में हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है। वार्ड 14 में रमेश डूल्ट वाली गली में नीचे लटकती तार और मीटर से कभी भी हादसा हो सकता है।
वार्ड के लोगों के अनुसार बिजली निगम को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। स्थानीय निवासी प्रदीप ने कुछ दिन पहले शहर में पोल में करंट आने से बकरियों की मौत हो हुई थी। प्रशासन को बिजली के पोल पर नीचे लटकती तार और मीटरों को ऊंचा करवाना चाहिए ताकि करंट आने की आशंका को खत्म किया जा सके। गली के बच्चे सुबह व शाम के समय खेलते रहते है जिससे हादसे होने का भय बना रहता है।
गलीवासी राजेंद्र ने कहा कि वार्ड की मुख्य गलियों में बिजली की तार नीचे लटक रही हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली का पोल भी टेढ़ा है, कई बार वाहन के इससे टकराने का भय बना रहता है।
जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम को समस्या बारे बताने के बाद भी कोई हल नहीं हो रहा है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
-
गलीवासी राजेंद्र ने कहा कि वार्ड की मुख्य गलियों में बिजली की तार नीचे लटक रही हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली का पोल भी टेढ़ा है, कई बार वाहन के इससे टकराने का भय बना रहता है। जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम को समस्या बारे बताने के बाद भी कोई हल नहीं हो रहा है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।