गांव समैन में हाइवे के दोनों तरफ बन रहे नाले के निर्माण के दौरान बीच में बिजली के खंभे संवाद
समैन। गांव समैन में नेशनल हाइवे- 148 बी के दोनों तरफ बारिश के पानी की निकासी के लिए बन रहे नाले के बीच में आने वाले बिजली के खंभों को लोक निर्माण विभाग हटवाएगा।
ठेकेदार के नाले के निर्माण में बरती जा रही अनियमिताओं को अमर उजाला ने 7 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर विभाग ने संज्ञान लिया है। बता दें कि गांव समैन में हाइवे के दोनों तरफ बन रहे नाले के निर्माण में ठेकेदार द्वारा की जा रही गड़बड़ी का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
नाले के निर्माण के दौरान इसके बीच में आने वाले बिजली के खंभों को हटाया नहीं गया था। इसके अलावा नाले को एक लेवल में नहीं बनाने पर भी ग्रामीणों ने कड़ा विरोध दर्ज किया था।
-
गांव समैन में हाइवे के दोनों तरफ बन रहे नाले के निर्माण के बीच में आने वाले बिजली के खंभों को जल्द ही हटाया जाएगा। विभाग नाले का निर्माण सही तरीके से संपन्न करवाएगा।
-अंकुश, जेई, लोक निर्माण विभाग, टोहाना।