फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बच्ची ने चाचा संग जाने से किया इन्कार, सीडब्ल्यूसी ने मां को सौंपा, टैक्सी स्टैंड के पास लवारिस हालत में मिली थी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। टैक्सी स्टैंड के पास लावारिस हालत में मिली बच्ची को पुलिस ने बुधवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया। बच्ची ने चाचा संग रहने से इन्कार करते हुए अपनी मां के साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन

समिति ने बच्ची की काउंसिलिंग की और मां-पिता दोनों को सूचना दी। बच्ची ने काउंसिलिंग में कहा कि वह अपनी मां के साथ रहना चाहती है। बच्ची के पिता समिति के समक्ष नहीं आए। समिति ने बताया कि बच्ची के माता-पिता अलग-अलग रह रहे हैं। वह चाचा के घर रह रही थी, जहां से शाम को निकल गई थी। बच्ची ने अपने चाचा के साथ जाने से मना कर दिया और साफ कहा कि वह अपनी मां के पास जाना चाहती है।
बाल कल्याण समिति ने बच्ची को मां को सौंप दिया। इस मामले में एएसपी दिव्यांशी सिंगला भी स्वयं मौके पर पहुंची थीं और बच्ची से बातचीत की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई लावारिस बच्ची की पहचान के बाद पुलिस ने जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें