फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वन विभाग ने पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूरा, एक साल बाद होगी बचे हुए की गणना

Sun, 01 Sep 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहबाद। जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए वन विभाग की ओर से इस साल मानसून की शुरुआत में ही 6 लाख 68 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर दिया है। इस साल विभाग ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण प्रति जागरूक करते हुए वन मित्र योजना जैसी कई योजना चलाकर लक्ष्य पूरा किया है।
विज्ञापन

मगर वन विभाग के द्वारा लगाए गए पौधे नष्ट हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड नहीं लगाए गए हैं। वन विभाग की लापरवाही के कारण पौधों को खरपतवारों ने घेर लिया है तो कहीं इन पौधों को आवारा पशुओं ने नष्ट कर दिया है। ऐसे में कई जगह तो लगाए गए पौधों के अब तो गड्ढे ही निशानी बन गए हैं। जिले में वन विभाग की ओर से हर साल मानसून सीजन में 5 लाख पौधे लगाकर एक वर्ष तक इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली जाती है। लेकिन पौधे लगाकर विभाग इनकी संभाल करना भूल गया है।
इन स्थानों पर लगे पौधें हो गए हैं नष्ट
फतेहाबाद के निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल के सामने सेक्टर 10 और 11 के सड़क के किनारे और ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों पर पौधों लगाए गए हैं। इन पौधों में कुछ दिनों तक पानी नहीं दिया। वहीं कुछ दिनों बाद बारिश होने से इन पौधों को खरपतवारों ने घेर लिया है। ऐसे में अब इनमें से 40 प्रतिशत के करीब पौधे नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


लगाए गए पौधों की सुरक्षा नहीं पूरी
वन विभाग हर साल लाखों पौधे लगाता है, मगर इसमें से 30 फीसदी पौधे भी अपना पहला चरण पूरा नहीं कर पाते। पौधों काे पहले एक साल तक नर्सरी में तैयार किया जाता है। जिस दौरान कुछ पौधे नष्ट हो जाते हैं। इनमें से कुछ पौधे विभाग तक पहुंचने में खत्म हो जाते हैं। तो वहीं लगाने के बाद आवारा पशु भी इन पौधों को खराब कर रहे हैं।

वन विभाग द्वारा इस वर्ष पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इन पौधों की एक साल तक देखभाल विभाग के द्वारा की जाएगी। एक साल के बाद लगाए गए पौधों में कितने जीवित हैं, इसकी गणना की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें