फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर मारे छापे, 10 सैंपल लिए

Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) रवि राठी ने शहर की अलग-अलग मिठाई की दुकानों से 10 नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन

इनमें खोया, गुलाब जामुन, मिल्क केक, खोया बर्फी, रसगुल्ला, मूंग दाल बर्फी और काजू कतली के नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि मिलावटी मावे और नकली रंगों से बनी मिठाइयों का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खाद्य विषाक्तता और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

लंबे समय तक मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर के विभिन्न अंगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। विभाग ने लोगों से मिठाइयां खरीदते समय गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें