फतेहाबाद। आईटीआई में दाखिले लेने के लिए प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी होने के बाद विभाग ने विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर सीट अलॉट करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
अब तीन राउंड में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी। पहला राउंड तीन जुलाई को शुरू होगा। जिले में पांच सरकारी और 15 निजी आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के अनुसार तीसरा राउंड 27 जुलाई को पूरा होगा। हालांकि विभाग की तरफ से आईटीआई में कुल आवेदन की सूची जारी नहीं की गई है।
अधिकारियों की माने तो विभाग टॉप 10 आईटीआई की सूची जारी करता है जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। जिले में ऐसी कोई आईटीआई नहीं है जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।
आईटीआई में सीटें
आईटीआई ट्रेड सीटें
राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा 18 600
राजकीय आईटीआई भिरड़ाना 10 260
राजकीय आईटीआई (महिला) टोहाना 6 180
राजकीय आईटीआई टोहाना 16 560
राजकीय आईटीआई तलवाड़ा 9 200
-
दाखिले का शेड्यूल
पहला राउंड
3 जुलाई - पहली मेरिट सूची
3 से 5 जुलाई - भौतिक सत्यापन
3 से 8 जुलाई - फीस जमा
-
दूसरा राउंड
9 जुलाई - खाली सीटों की सूची जारी
11 जुलाई - दूसरी मेरिट सूची जारी
11, 12, 14 जुलाई - भौतिक सत्यापन
11 से 15 जुलाई - फीस जमा
-
तीसरा राउंड
16 जुलाई - खाली सीटों की सूची जारी
22 जुलाई - तीसरी मेरिट सूची जारी
22 से 26 जुलाई - भौतिक सत्यापन
22 से 27 जुलाई - फीस जमा
-
भोडिया खेड़ा और भिरड़ाना को मिल चुकी नई ट्रेड
विभाग की तरफ से आईटीआई भोडिया खेड़ा को सोलर तकनीशियन की नई ट्रेड मिली है। ये कोर्स दो साल का होगा। इसके अलावा विभाग की तरफ से आईटीआई भिरड़ाना को ड्रोन पायलट की ट्रेड मिली है। ये कोर्स 6 माह का होगा। इस कोर्स को पूरा कर विद्यार्थी ड्रोन पायलट बन सकेंगे।
-
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया जारी है। मेरिट सूची का शेड्यूल जारी हो गया है। तीन राउंड में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी। तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी।
- रमेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई, भोडिया खेड़ा