फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से आठवीं के परीक्षार्थियों के लिए नहीं मिल रहे पूरे प्रश्नपत्र, रोजाना लेट हो रही परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में प्रश्न पत्र न आने पर खाली बैठे स्कूल के छात्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शिक्षा के स्तर को सुधारने का दावा लगातार करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होती जा रही है। शिक्षा बोर्ड ने छठी से आठवीं तक के प्रश्नपत्र भिवानी बोर्ड से भेजे जाने का निर्णय लिया था लेकिन अब यही निर्णय शिक्षा विभाग के गले की फांस बनता जा रहा है। छठी से आठवीं तक की कक्षाओं की परीक्षा के लिए बोर्ड से टोहाना में प्रश्न पत्र विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में काफी कम आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण परीक्षार्थियों और केंद्र अधीक्षकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सरकारी स्कूलों के हेड टीचरों का आरोप है कि जब भी वे बीईओ कार्यालय में छठी से आठवीं तक के परीक्षा प्रश्न पत्र लेने जाते हैं तो उन्हें या तो प्रश्न पत्र मिलते ही नहीं या फिर काफी कम मिलते हैं। इसके कारण उन्हें निजी खर्च से प्रश्न पत्रों की फोटोस्टेट करवानी पड़ती है। इस कारण इनके लीक होने की आशंका भी बनी रहती है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी इसका सारा ठीकरा बोर्ड के अधिकारियों पर फोड़ रहे हैं।

कई विषयों के प्रश्नपत्र नहीं मिले, जिसके मिले कम
टोहाना सरकारी स्कूल के मिडिल हेड राजकुमार ने बताया कि कक्षा 6,7,8,9 के प्रश्न पत्र समय पर नहीं मिल रहे हैं। इसके कारण बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे प्रश्न पत्र लेने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गए जहां सहायक खंड संसाधन संयोजक से प्रश्न पत्र मांगें तो उन्होंने कहा कि आपके स्कूल के लिए जो प्रश्न पत्र रखे थे दूसरे स्कूल के अध्यापक ले गए। उन्हें किसी अन्य स्कूल से प्रश्न पत्र लेकर उसकी फोटोकॉपी करवाकर वितरित करने को कहा। राजकुमार ने बताया कि कक्षा आठ के 48 बच्चों की वीरवार को हिंदी की परीक्षा होनी थी लेकिन उन्हें महज 40 प्रश्न पत्र मिले।
विज्ञापन


कक्षा सात की विज्ञान की परीक्षा होनी थी, जिसमें 35 बच्चों को परीक्षा देनी थी लेकिन एक भी प्रश्न पत्र नहीं मिला। फिर पुरानी तहसील रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एक प्रश्न पत्र लिया और फोटोकॉपी करवाई। उन्होंने बताया कि कक्षा छह के 46 बच्चों को वीरवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा देनी थी लेकिन एक भी प्रश्न पत्र उन्हें नहीं मिला। इसके कारण जो परीक्षा सुबह साढे़ आठ बजे होनी थी वह एक घंटे की देरी से शुरू हो सकी।

आज परीक्षा, ये प्रश्न पत्र अभी तक नही पहुंचे  
हेड टीचर राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को कक्षा छह की संस्कृत व पंजाबी की परीक्षा होनी है, लेकिन पंजाबी का प्रश्न पत्र नहीं आया है। कक्षा सात की गणित की परीक्षा है लेकिन फिलहाल तक कोई प्रश्न पत्र नहीं है। कक्षा आठ की अंग्रेजी की परीक्षा है लेकिन 10 प्रश्न पत्र कम हैं। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को सातवीं की संस्कृत की परीक्षा है, लेकिन कोई प्रश्न पत्र नहीं है। 20 मार्च को आठवीं कक्षा के 25 छात्र पंजाबी की परीक्षा देंगे लेकिन एक भी प्रश्न पत्र नहीं मिला है। 21 मार्च को कक्षा छह के 46 बच्चों को सामाजिक विषय की परीक्षा देनी है, लेकिन अभी तक एक भी प्रश्न पत्र नहीं मिला है।

क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी।
खंड शिक्षा अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ये समस्या बोर्ड की गलती के कारण हो रही है, ऊपर से ही प्रश्न पत्र पूरे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें