मार्केट कमेटी गेट पर पुतला फूंकते माकपा कार्यकर्ता व किसान।
- फोटो : Fatehabad
भारत की मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट के सामने सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर हनुमान ने की व संचालन रोहताश डूडी ने किया।
बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ व 100 दिनों से शांतिपूर्ण किसान आंदोलन करने के बावजूद कोई सुनवाई न होने के विरोध में सरकार का पुतला फूंककर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। किसानों ने हाथों में काले झंडे लेकर मार्केट कमेटी के गेट पर दो मिनट का मौन रखकर आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। माकपा सचिव मंडल का. विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि हमारे पड़ोसी देशों की तुलना करें तो 30 से 40 रुपये का अंतर है। वहीं माकपा तहसील भट्टू के सचिव मंडल सतबीर सिंह आजाद ने कहा कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है, आज देश में रोजगार की बात करें तो पिछले 70 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा हो चुकी है, लेकिन सरकार नई भर्ती करना तो दूर की बात, पुरानी नौकरियां भी छीन रही है। इस मौके पर जयकिशन, जयवीर, भूपसिंह राव, गजेंद्र सिंह, करण सिंह, भाल सिंह, सूरजमल, बनवारी लाल जाखड़, साधुराम सहारण, राजमल, मनोहर लाल, हनुमान सुथार, बिसन सिंह, अभय सिंह सहित अनेक किसान मौजूद थे।