फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर योजनाकार विभाग ने हांसपुर रोड पर बने अवैध निर्माण गिराए

Thu, 05 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के हांसपुर रोड पर अवैध निर्माण ​को बुलडोजर की सहायता से तुड़वाते अ​धिकारी। डीटीपी विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हांसपुर रोड पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में तीन फैक्टरी और तीन एकड़ में काटी गई कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद कब्जाधारियों ने इन्हें नहीं हटाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग को लंबे समय से हांसपुर रोड पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं।
विभाग ने प्रारंभिक जांच में पाया कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से कृषि योग्य जमीन पर अवैध रूप से फैक्टरी और आवासीय निर्माण किए हुए हैं।
इसके बाद विभाग ने इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नियमानुसार नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को स्वेच्छा से निर्माण हटाने का समय दिया गया लेकिन उसके बाद भी निर्माण नहीं तोड़े गए। ऐसे में विभाग ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़े। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र पंवार, एमई नगर परिषद, जिला नगर योजनाकार अधिकारी अंजू, नीरज, क्षेत्र निरीक्षण अधिकारी पुष्पा, जेई संदीप कुमार, अंकित बिश्नोई, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें