फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले को मिले चार विशेषज्ञ, पॉलिक्लीनिक को मिला कम्युनिटी मेडिसिन, टोहाना में शुरू होगी सर्जरी

Fri, 01 May 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सेक्टर तीन में पॉलीक्लीनिक और सिविल सर्जन कार्यालय संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने प्रदेश के अस्पतालों में 63 विशेषज्ञों को नियुक्ति देते हुए उन्हें अस्पताल अलॉट किए हैं। इनमें से जिले को भी चार विशेषज्ञ मिले हैं। विभाग ने टोहाना उपमंडल को दो विशेषज्ञ दिए हैं।
विज्ञापन

पॉलिक्लीनिक सेक्टर तीन को कम्युनिटी एमडी मेडिसिन मिला है। जिला नागरिक अस्पताल को एक और जनरल सर्जन मिला है। जबकि फिजिशियन, माइक्रोबायलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और ऑर्थो सर्जन की मांग थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सूची में जिला नागरिक अस्पताल में सर्जन डॉ. पवन, टोहाना में उपमंडल अस्पताल में सर्जन डॉ. सुमित कौशिक, एमडी पैथोलॉजी डॉ. समीर कंबोज और पॉलिक्लीनिक सेक्टर तीन में डॉ. नरेंद्र कुमार कम्युनिटी एमडी मेडिसिन की नियुक्ति हुई है।
-
सी-आर्म मशीन मिली, विशेषज्ञ नहीं
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 23 लाख रुपये की सी-आर्म मशीन दी है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से लगातार मशीन की मांग हो रही थी। फिलहाल स्थिति ये है कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। अस्पताल में नियुक्त विशेषज्ञ लंबी छुट्टी पर है। ऐसे में अस्पताल में अभी हड्डियों के ऑपरेशन शुरू होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

-
जिले में खाली हैं डॉक्टरों के 100 पद
जिले में डॉक्टरों के 170 पद है लेकिन यहां पर 70 ही नियुक्त हैं। इसके अलावा कई अन्य भी पद खाली है। हालात ये है कि पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर के पद खाली पड़े हैं। यहां तक फार्मेसी ऑफिसर के पद भी खाली होने से मरीजों को दवा तक नहीं मिल पा रही है।
-
जिले को चार विशेषज्ञ मिले हैं। जिला मुख्यालय को उम्मीद है जल्द विशेषज्ञ और मिल सकते हैं। अस्पताल में अब दो सर्जन हो गए हैं ऐसे में मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें