फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले को मिले संस्कृत के 35 और राजनीतिक विज्ञान के पांच पीजीटी

Wed, 24 Jan 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के डीईओ कार्यालय में नवनियुक्त पीजीटी के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करते हुए कमेटी सदस्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले को संस्कृत के 35 और राजनीतिक विज्ञान के पांच पीजीटी आवंटित किए हैं। इन प्राध्यापकों की तैनाती के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन समिति बनाई गई है। इसमें जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, प्रिंसिपल विजय कुमार, प्रिंसिपल ओमप्रकाश डुडी शामिल हैं। इस समिति ने बुधवार को आवंटित 10 अध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

पहले दिन संस्कृत के छह पीजीटी और राजनीतिक विज्ञान के चार पीजीटी दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए समिति के समक्ष पहुंचे। समिति के सदस्य मुकेश मेहता ने बताया कि विभाग की ओर से नए पीजीटी को स्कूल आवंटित किए गए हैं। इन पीजीटी के दस्तावेजों की जांच करके उनकी तैनाती स्कूलों में करवाई जा रही है।

आठ साल बाद पूरी हुई शिक्षकों के खाली पद भरने की प्रक्रिया
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संस्कृत पीजीटी की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2015 में शुरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में आठ साल का समय लगा है। वहीं, राजनीतिक विज्ञान के पीजीटी की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक माह में पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती
बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी लेकिन सरकारी स्कूलों में पीजीटी के 500 से ज्यादा पद खाली हैं। इससे स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अधूरा है। बिना तैयारी के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जा रहीं हैं। पहले चरण की प्री बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं कक्षा के 35 प्रतिशत और 12वीं कक्षा के 17 फीसदी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे।


जिले में ये है पीजीटी की स्थिति
जिले में पीजीटी के कुल पद - 1,597
स्थायी कार्यरत - 991
खाली पद - 608
तैनात अतिथि शिक्षक - 77
कुल खाली पद - 531

जिले को संस्कृत और राजनीतिक विज्ञान के पीजीटी आवंटित हुए हैं। इन शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इससे बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयारी करने का मौका मिलेगा। - दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें