विवाह समारोह में मंत्रियों व विधायकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल
रतिया। विधायक लक्ष्मण नापा के बेटे सुमित नापा के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के अलावा कई विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। मुख्यमंत्री हिसार में आयोजित कार्यक्रम के बाद सीधे रतिया के पूजा पैलेस पहुंचे।
यहां विधायक लक्ष्मण नापा व उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और लंच करने के बाद गांव डूल्ट रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के अलावा सिरसा लोकसभा से सांसद सुनीता दुग्गल, जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डाॅ. रविंद्र बलियाला, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, पूर्व सांसद अशोक तंवर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।